किसान नहीं सता के भूखे लोग कानून के नाम पर कर रहे हैं हंगामा : मूलचन्द शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने काग्रेंस पर जमकर कटाक्ष किए और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी जींद की तरह इतिहास दोहराने जा रही है। लोग जितनी कल्पना भी नहीं कर रहे गठबन्धन उससे भी ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज काग्रेंस का दिवालिया पिट चुका है। काग्रेंस अन्दर से टूट चुकी है। नेता काग्रेंस नेतृत्व को हटाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। काग्रेंस को लोग सता में नहीं देखना चाहते। आज देश और प्रदेश में जनता में भाजपा का नेतृत्व चाहती है।

उन्होंने कहा कि लोग देश में मोदी और प्रदेश में मनोहर का नेतृत्व चाहते हैं। भाजपा ने गरीब वर्ग को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का काम किया। जोकि प्रदेश में पहली बार हुआ। पहले इस प्रदेश में जातिवाद, भाई-भतीजावाद और रिश्वत के दम पर नौकरियां बांटी जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है। प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छी योजनाएं लागू की हैं। यह तीनों कानून प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों में खुशहाली लाने का काम करेगें। विपक्ष का भांडा फूटने वाला है। विपक्ष तिलबिला रहा है। क्योंकि उसे पता है कि इन कानूनों के बाद किसान पूरी तरह से भाजपा में विश्वास रखेगा। किसान जान जाएगा कि आज तक उन्हें वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।

शर्मा ने दावा किया कि उम्मीदवार चाहे जे.जे.पी. का हो या बी.जे.पी. का। गठबन्धन का उम्मीदवार भारी मतों से जीतने जा रहा है। उन्होंने काग्रेंस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में जो कानूनों के नाम पर इतना हंगामा किया जा रहा है वो किसान नहीं बल्कि सता के भूखे लोग हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीते, सोनीपत और रोहतक का चुनाव जीता और फिर जींद उपचुनाव जीता। जिन्हें काग्रेंस अपना गढ़ बताया करती थी और अब बरौदा में भी यही इतिहास रचने जा रहा है। गठबन्धन बहुत भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static