धान घोटाले को लेकर किसानों का प्रदर्शन, CBI जांच की उठाई मांग

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 08:40 AM (IST)

पंचकूला : भारतीय किसान यूनियन हरियाणा द्वारा वीरवार को मांगों को लेकर पंचकूला में एकत्रित हुए। गुरुद्वारा नाडा साहिब के पास हजारों की तादाद में पहुंच कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विधानसभा घेराव के लिए कूच किया। पंचकूला पुलिस ने गुरुद्वारा के पास प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। किसानों ने बैरीगेटिंग तोड़कर आगे बढऩे का प्रयास किया। 

पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया और हिरासत में लिया। किसानों की मांग है कि हरियाणा में हुए धान घोटाले की जांच सी.बी.आई. से करवाई जाए और आयात को लेकर जो डोनाल्ड ट्रंप के साथ  छूट की बात कर रहे हैं वह न की जाए। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश सैक्रेटरी हरपाल सिंह ने बताया कि किसानों की मांग है कि धान घोटाले की जांच सी.बी.आई. से करवाई जाए।

यूनियन अब जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि बिहार के चारा घोटाले से बड़ा हरियाणा का धान घोटाला है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अन्य राज्यों से धान की फसल हरियाणा में मंगवा कर हरियाणा में दिखाई गई। हरियाणा में 25 लाख टन खरीद की गई लेकिन ब्रिकी 69 टन धान दिखाया गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश से धान मंगवा कर बेचा गया। इस दौरान ज्ञापन की कॉपियों को जला कर किसानों ने रोष प्रकट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static