समर्थन देने गए सुरजेवाला के खिलाफ किसानों ने की हूटिंग, विरोध देख आना पड़ा वापस

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 08:13 PM (IST)

कैथल (सुखविंद्र सैनी): केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर पिछले 12 दिनों से किसान डटे हुए हैं। मंगलवार को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया था। जिसे कई राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया। इसी बीच जब मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला किसानों को समर्थन देने पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। 

रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ किसानों ने जमकर हूटिंग की। विरोध होता देख सुरजेवाला का वहां से वापस आना पड़ा। किसान यहीं नहीं रुके, उनके जाने के बाद भी उन्होंने जमकर नारेबाजी है। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यह मामला तितरम मोड़ नेशनल हाईवे का बताया जा रहा। 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। वह अपनी मांगों को मनाने के लिए पूरे तरह डटे हुए हैं। दिल्ली सीमाओं पर किसानों का आंदोलन पिछले 12 दिन से जारी है। कलाकारों से लेकर खिलाड़ियों का किसानों को समर्थन मिल रहा है। समूचे देश और दुनिया की नजरें इस समय दिल्ली की तरफ टिक गईं हैं। कल फिर से किसानों के साथ बैठक है। अब देखना होगा कि इसमें क्या हल निकलता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static