बापू के रास्ते पर चले किसान, गांधीगिरी का सहारा लेकर टोल प्लाजा को कराया पर्ची फ्री

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 05:06 PM (IST)

डबवाली (संदीप) : डबवाली के खुइयांमलकाना टोल प्लाजा को पर्ची फ्री कराने को लेकर डबवाली क्षेत्र के किसानों ने गांधीगिरी का सहारा लिया। जिस पर कंपनी के कर्मचारियों ने इस टोल को शनिवार रात 12 बजे तक पर्ची फ्री रखा। खुइयांमलकाना टोल प्लाज को डबवाली क्षेत्र के किसान करीब एक महीने पहले ही पर्ची फ्री कराना चाह रहे थे। लेकिन कंपनी कोर्ट में चल गई और अदालत ने टोल प्लाजा की सुरक्षा और इसे पर्ची फ्री किए जाने से किसानों को रोकने के आदेश जिला प्रशासन को जारी कर दिए।


12 दिसम्बर को  किसान जत्थेबंदियों द्वारा देश भर में टोल प्लाजा पर्ची फ्री कराए जाने का ऐलान किया था। इस पर क्षेत्र के किसान आज डबवाली टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह 11 बजे करीब चार किसान नेताओं ने टोल प्लाजा पर कार्यरत स्टाफ से जाकर इसे पर्ची फ्री करने का निवदेन किया। किसानों के निवेदन को मानते हुए कंपनी के स्टाफ टोल पर 11 बजे के बाद वसूली बंद कर दी। इस दौरान किसानों ने खुइयां टोल प्लाजा पर जगह-जगह हरियाणा किसान एकता के झंडे भी लगा दिए। 

भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात
खुइयांमलकाना टोल प्लाजा को पर्ची फ्री किए जाने से रोकने को लेकर कोर्ट का स्टे आर्डर होने के कारण पुलिस प्रशासन ने भी तमाम तैयारियां की हुई थी। टोल की सुरक्षा और किसानों को टोल प्लाजा पर्ची फ्री करने से रोकने को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लेकिन किसानों और टोल प्लाजा कंपनी के कर्मचारियों की आपसी सहमती और किसानों की गांधीगिरी से टोल को पर्ची फ्री कर दिया गया। जिस वजह से दोनों तरफ से किसी प्रकार का टकराव होने से टल गया। दिन भर खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर हजारों किसान धरना दिए बैठे रहे। अलग-अलग किसान नेता उपस्थित किसानों की भीड़ को संम्बोधित करते रहे। किसानों ने तीनों नए खेती कानूनों को रद्द करने की मांग की। किसानों ने कहा कि तीनों नए खेती कानूनों को रद्द करने के अलावा उन्हें और कुछ भी मंजूर नहीं है।


रोडवेज कर्मी भी धरने में शामिल हुए
खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों को समर्थन देने के लिए सर्वकर्मचारी संघ से रोडवेज कर्मचारी, सीटू यूनियन से आंगनवाड़ी वर्कर, मिड-डे मिल वर्कर, भवन निर्माण कामगार यूनियन के पदाधिकारी भी धरने पर बैठे रहे और दिन भर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। रोडवेज डबवाली के प्रधान पृथ्वी चाहर, आंगनवाड़ी वर्कर की जिला प्रधान कृष्णा, जिला उप प्रधान वीरो रानी, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान नत्थूराम भारूखेड़ा ने किसानों को अपना समर्थन दिया। प्रधान पृथ्वी ङ्क्षसह चाहर ने कहा कि किसानों के समर्थन में वे तन-मन-धन से ऐसे ही जुटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को तीनों खेती कानूनों को रद्द कर देने चाहिए। 


खुइयांमकाना टोल प्लाजा के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास सुबह चार से पांच किसान आए थे। उन्होंने निवेदन किया था कि आज पूरे देश भर में टोल प्लाजा पर्ची फ्री हैं। ऐसे में खुइयांमलकाना का यह टोल प्लाजा भी किसानों के आंदोलन के चलते पर्ची फ्री कर दिया जाए। जिसके बाद किसानों के आग्रह पर टोल प्लाजा को आज रात 12 बजे तक पर्ची फ्री कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static