किसान आज मनाएंगे आंशिक जीत दिवस, मोर्चों पर जुटी भीड़

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 10:36 AM (IST)

सोनीपत : कृषि कानून वापसी की घोषणा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 26 नवम्बर यानि आज आंशिक जीत दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। 24 नवम्बर से हर घंटे किसानों की करीब 10 ट्रैक्टर-ट्रालियां सिंघू बॉर्डर पर पहुंच रही हैं। एक बार फिर किसान मोर्चों पर हजारों किसान जमा हो चुके हैं। 

आज दिनभर मुख्य मंच पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि कर्नाटक में किसान हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे तो तमिलनाडु, बिहार व मध्य प्रदेश में ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा, रायपुर और रांची में ट्रैक्टर रैलियां होंगी व पश्चिम बंगाल में कोलकाता और अन्य जिलों में रैलियों की योजना है। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। 

26 नवम्बर, 2020 को दिल्ली चलो के आह्वान के साथ शुरू हुए किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया है व प्रधानमंत्री मोदी इस बीच कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर चुके हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने नेता डा. दर्शनपाल, बलबीर राजेवाल, दलजीत दल्लेवाल आदि ने बताया कि इतिहास का पहला ऐसा आंदोलन छेड़ा गया है जो इतना लंबा चलने के बावजूद अपनी पवित्रता बरकरार रख पाया और सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। यह किसानों की पहली बड़ी जीत है। यही कारण है कि 26 नवम्बर को आंशिक जीत के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static