संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का यमुनानगर पहुंचने पर लठ से करेंगे स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 05:55 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ 7 मार्च को यमुनानगर आ रहे हैं। जहां भाजपा उनका स्वागत करेगी, वहीं किसान उनका लठ से स्वागत करेंगे। किसानों से यह आह्वान वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ 7 मार्च को यमुनानगर आएंगे। भाजपा ने उनका भव्य स्वागत किए जाने की बात कही है, लेकिन किसान उनका लठ के साथ भव्य विरोध करेंगे।

किसान नेता सुभाष गुर्जर, धर्मपाल, संजू गुनदिया ने कहा कि 2014 में जब हुड्डा की सरकार थी, उस समय ओपी धनखड़ कपड़े उतार कर विरोध मार्च निकालते थे और गेहूं का रेट 2400 रुपए क्विंटल घोषित किए जाने की मांग करते थे। जब वह स्वयं कृषि मंत्री बने तो उन्होंने ना तो गेहूं 2400 क्विंटल लागू किया और ना ही स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू की। 

उन्होंने कहा कि हजारों की तादाद में किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि देश में जहां-जहां भी भाजपा नेता या मंत्री जाएंगे, उनका विरोध किया जाएगा। अगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई दखलअंदाजी की तो उनका उसी के हिसाब से जवाब दिया जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static