रिश्ते शर्मसार: ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, सास को बताया तो बोली-ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 11:48 AM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने पति व सास को बताया तो सास ने कहा कि बड़े-बड़े घरों में यह सब चलता रहता है। ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। जबकि पति ने पीड़िता के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता मायके चली गई। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में यमुना एनकलेव पानीपत निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर की हरकतें उसके साथ ठीक नहीं थी। आरोपी ससुर अकसर कोई न कोई बहाना बनाकर उसके करीब जाने की कोशिश करता रहता था। घर पर सास व ननद थी। वह रात को रसोई में पानी पीने जा रही थी तभी ससुर भी रसोई में आ गया और पीछे से पकड़ लिया। फिर उसके साथ गलत काम किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static