महिला कांस्टेबल ने युवक पर लगाया रेप का आरोप, लिव इन रिलेशन में रहे थे दोनों

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 11:33 AM (IST)

 

सोनीपत: जिले में पुलिस लाइन में सरकारी आवास में रह रही महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आधी रात को बाहरी युवक के पुलिस लाइन में पहुंचने और वारदात को अंजाम देकर निकल भागने को भी पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को पुलिस लाइन के सरकारी आवास में बीती रात ये घटना हुई। आधी रात उसका पुराना परिचित अक्षय उर्फ मोनू उसके घर आया। उसके बाद वह भयभीत करके उसको एक कमरे में ले गया. वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static