फिरोजपुर नहर टूटी, खेतों से लेकर घरों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 01:03 PM (IST)

मेवात(एके बघेल): नूंह जिले के पिपरौली गांव में नहर में पानी की मात्रा अधिक होने की वजह से बीती रात फिरोजपुर नहर टूट गई। नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ धान और सरसों की फसल खराब हाे गई। गेंहू की फसल के लिए तैयार किए गए खेतों ने तलाब का रूप धारण कर लिया। धान व सरसों की फसल पानी से खराब होने से किसान काफी परेशान हैं। 

PunjabKesari, haryana

नहर टूटने की खबर के बावजूद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। पिपरोली गांव के लोगों के मुताबिक उन्होंने नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी थी, लेकिन किसी ने इसे तवज्जो नहीं दी। पानी की मात्रा इतनी ज्यादा है कि न केवल खेत तालाब का रूप ले चुके हैं, बल्कि किसानों के घरों में भी पानी घुस चुका है। 

PunjabKesari, haryana

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। धान की फसल इस समय मंडियों में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और किसान को धान से अच्छी उम्मीद थी, लेकिन रात भर में ही टूटी नहर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसान मायूस व परेशान है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static