भ्रूण लिंग जांच मामला: गिरोह का तीसरा आरोपी भी काबू, साढ़े 32 हजार रुपए बरामद

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 01:43 PM (IST)

चरखी दादरी (पंकेस): भ्रूण लिंग जांच मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड यू.पी. निवासी देवेंद्र सहित अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। इनके पास से अब तक भ्रूण ङ्क्षलग जांच के लिए लिए गए साढ़े 32 हजार रुपए भी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी देवेंद्र को लेकर झांसी स्थित अल्ट्रासाऊंड पर पहुंची जहां ङ्क्षलग जांच का घिनौना खेल खेला जा रहा था। 

ज्ञात रहे कि 11 नवम्बर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया था। गिरोह के सदस्य दादरी व अन्य जिलों में सक्रिय थे। जो महिलाओं को झांसी स्थित एक अल्ट्रासाऊंड पर महिलाओं को लेजाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच करवाते थे। इन लोगों को झांसी में ओम अल्ट्रासाऊंड के संचालक से मिलीभगत थी। इसके बदले मोटे रुपए भी लिए जाते थे। 

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि मुख्यारोपी यू.पी. निवासी देवेंद्र हरियाणा में राज मिस्त्री का काम करता था। उसके संपर्क कुछ झोलाछाप डाक्टरों से थे। देवेंद्र व झोलाछाप डाक्टर महिलाओं को भ्रूण ङ्क्षलग जांच का झांसा देते थे। महिला की राजी होने पर रुपए लेने के बाद उनको झांसी स्थित अल्ट्रासाऊंड ले जाया जाता था, वहां उनकी भ्रूण ङ्क्षलग जांच करवाई जाती थी। जिला स्वास्थ्य विभाग को इस प्रकार क सूचना मिली तो गिरोह तक पहुंचे के प्रयास शुरू कर दी थी। सी.एम.ओ. डा. वीरेंद्र यादव ने डिप्टी सी.एम.ओ. अभिमन्यु के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने एक महिला को तैयार किया, जो भ्रूण ङ्क्षलग जांच गिरोह तक पहुंचे। 

महिला ने गिरोह के एक सदस्य से मुलाकात कर ङ्क्षलग जांच करवाने की बात कही। गिरोह के सदस्यों ने महिला को झांसी चलने के लिए दिन तैयार कर दिया। महिला ने आरोपियों को रुपए भी दे दिए। 
10 नवम्बर को निर्धारित समय पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दादरी में रोज गार्डन के पास पहुंच गए। वहां पर गिरोह के 2 सदस्य आए तथा कार में सवार होकर झांसी के लिए निकले थे। इमलोटा गांव के समीप पुलिस की मदद से एक आरोपी को काबू कर लिया तथा दूसरा भाग गया था।

पुलिस ने इस मामले में ओम अल्ट्रासाऊंड में भी दबिश दी। जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इनके पास से साढ़े 32 हजार रुपए भी बरामद किया जा चुके हैं। एस.आई. कृष्णपाल ने बताया कि इस केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे साढ़े 32 हजार रुपए भी बरामद किए हैं जो भ्रूण ङ्क्षलग जांच के लिए लिए गए थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static