जियो टावर के कंट्रोल रूम में लगाई आग, मामले को किसान आंदोलन से जोड़ रही पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 06:32 PM (IST)

जींद (अनिल): गांव जलालपुरा कलां में बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने जियो टावर पर पराली डालकर जला दिया। आगजनी की इस घटना में टावर का कंट्रोल रूम पूरी तरह से जल गया। टावर में लगाई गई आग को किसान आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। टावर का पूरा कंट्रोल रूम जलने से आसपास के क्षेत्र की रेंज चली गई। हालांकि कंपनी की तरफ से टावर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

गांव खरक जाटान निवासी मनजीत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत वह जियो कंपनी में टेक्टिनिशियन के पद पर कार्यरत है। बुधवार देर रात को जलालपुरा कलां में लगे टावर की अचानक ही रेंज चली गई। जब मौके पर जाकर देखा तो टावर के कंट्रोल रूम में आग लगी हुई थी और उपकरण जल रहे थे। टावर में आग पराली डालकर लगाई गई थी। इसके बारे में दमकल विभाग को सूचित किया और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टावर के अधिकतर उपकरण जल चुके थे।

PunjabKesari, haryana

पुलिस को आशंका है कि किसान आंदोलन को देखते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने टावर में आग लगाई है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के ग्रामीणों से इसके बारे में बातचीत की। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि टावर में आग गांव के लोगों द्वारा नहीं, बल्कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा लगाई गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static