2 पक्षों के बीच विवाद में हुई फायरिंग, 1 व्यक्ति हुआ घायल

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 12:55 PM (IST)

बड़ागुढ़ा : गांव सुखचैन में आपसी विवाद में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायल को इलाज के लिए सिरसा ले जाया गया। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। 

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी। एक पक्ष ने कुछ समय पहले सरकारी गली पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिसके चलते दूसरे पक्ष ने मामला दर्ज करवा दिया था। शुक्रवार रात दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई थी। इसी दौरान फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में दूसरे पक्ष के सुखपाल सिंह के पेट में गोली लगी है। वहीं घटना के बाद से दूसरे पक्ष के लोग भाग गए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static