करनाल पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, फिलहाल आई 4 लाख डोज

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 08:48 AM (IST)

करनाल : कोरोना वैक्सीन की पहली खेप करनाल पहुंच गई है। मंगलवार को यह मंगल टीका सी.एम. सिटी में आया। दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा के बीच कोरोना वैक्सीन के कैंटर ने सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार में एंट्री की। फिलहाल 4 लाख डोज आई हैं। आगामी दिनों में वैक्सीन की और खेप यहां पहुंचेंगी। शहर के सैंट्रल स्टोर में ऑक्सफोर्ड के नेतृत्व में तैयार किया गया कोविशील्ड टीका आया है। भारत में इसका उत्पादन पुणे की कम्पनी सीरम इंस्टीच्यूट ने किया है। सीरम वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनियों में शुमार है।

अब करनाल से उत्तर भारत के कई राज्यों में इसकी सप्लाई होगी। वैक्सीन का रिलीज ऑर्डर आज जारी होगा। इसके बाद पता चलेगा कि कोविड-19 की वैक्सीन कहां-कहां जाएगी। बता दें कि करनाल में आगामी 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए कोविड-19 की वैक्सीन इसी सैंट्रल स्टोर से आएगी। कोविड-19 प्रतिरक्षण अभियान के शहरी नोडल अधिकारी डा. अभय अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सभी तरह की वैक्सीन की सप्लाई करनाल स्थित सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार से ही मिलती है। 

कोरोना वैक्सीन की पहली खेप के रूप में 4 लाख डोज करनाल स्थित सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार में पहुंच चुकी है। इसका रिलीज ऑर्डर बुधवार को जारी होगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि कितनी डोज किस राज्य में जाएगी। सैंट्रल स्टोर में फिलहाल सीरम इंस्टीच्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन आई है। करनाल में 16 जनवरी को पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static