करनाल: ढाबों पर काम करने वालों के स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 02:54 PM (IST)

करनाल: सोनीपत जिले के मुरथल में मशहूर सुखदेव व गरम-धरम ढाबों के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रदेश भर में होटल व ढाबों पर कार्यरत कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसी के तहत आज करनाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ढाबों पर पहुंची और ढाबों पर काम करने वाले लोगों के सैंपल लिए।

अब देखना होगा कि इन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट क्या आती है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले मुरथल के सुखदेव व गरम-धरम ढाबा में 81 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। प्रदेश के अन्य ढाबों पर भी ऐसा हाल न हो, इसके लिए कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। राज्य भर में सैंपलिंग लेने का अभियान चला हुआ है।

करनाल में कोरोना बेकाबू
करनाल में कोरोना की रेफ्तार तेज हो गई है। रोजाना काफी संख्या में नए मामले मिल रहे हैं। जिला में पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, तो वहीं 155 नए पॉजिटिव केस सामने आए। बढ़ते नए केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static