पूर्व मुख्यमंत्री OP चौटाला ने मौजूदा सरकार को बताया लुटेरों की सरकार, बोले- कांग्रेस तो इनसे भी थी बड़ी लुटेरी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 09:07 AM (IST)

रोहतक(दीपक): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मौजूदा प्रदेश सरकार को लुटेरी करार दे दिया है और यही नहीं उनका तो यह भी कहना है कि कांग्रेस तो भाजपा से भी बड़ी लुटेरी थी। ओम प्रकाश चौटाला आज रोहतक में पूर्व विधायक हरीचंद हुड्डा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अब हुड्डा का कांग्रेस में कोई वजूद नहीं बचा है, इसलिए वे अपने बेटे को आगे कर नई पार्टी बनाना चाहते हैं।

ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि हरियाणा प्रदेश की सत्ता लुटेरों के हाथों में आ गई है। जो जनता के हित की ना सोच कर अपनी जेबों को भरने में लगे हुए हैं यही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो भाजपा से भी बड़ी लुटेरी पार्टी थी। चौटाला ने कहा की मौजूदा सरकार के दौरान कोई भी वर्ग खुश नहीं है। उन्होंने कहा ना स्कूलों में टीचर हैं ना अस्पतालों में दवाइयां हैं और ना ही प्रदेश की जनता को पीने तथा सिंचाई करने के लिए पानी मिल रहा है, महंगाई चरम सीमा पर है और दिनोंदिन टैक्स बढ़ाए जा रहे हैं। आम जनता को राहत देने की वजह बड़े-बड़े व्यापारियों के फायदे की यह सरकार सोच रही है। लेकिन अब जनता इन लोगों को सबक सिखा देगी।

उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कांग्रेस में कुछ भी नहीं बचा है इसलिए अपने बेटे को आगे करके वे नई पार्टी बनाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया है और यही नहीं जो बुढ़ापा पेंशन चौधरी देवीलाल ने शुरू की थी उसको भी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static