पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और बेटी चित्रा सरावरा आप में होंगे शामिल, कल दिल्ली में करेंगे पार्टी ज्वाइन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 08:09 PM (IST)

दिल्ली(कमल): हरियाणा में आप पार्टी लगातार पैर पसारने में कामयाब होती हुई दिखाई दे रही है। एक के बाद एक बड़े चेहरे पार्टी को ज्वाइन कर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। इसी बीच हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी के संस्थापक है निर्मल सिंह ने भी आप का दामन थामने का फैसला लिया है। जिसके लिए दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरावरा आप में औपचारिक रूप से शामिल होंगी।

आपको बता दें कि, निर्मल सिंह चार बार विधायक रह चुके हैं इसके साथ ही वो दो बार मंत्री पद पर भी रहे हैं। ऐसे में निर्मल सिंह और उनकी बेटी का आप में शामिल होना अन्य पार्टियों के लिए चिंता बढ़ाने का काम करेगा।

वहीं आने वाले समय में हरियाणा निकाय चुनाव भी होने हैं जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। ऐसे में आप का जिस तरह हरियाणा में कुनबा बढ़ रहा है उससे अन्य दलों में खलबली मचना तय है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static