पूर्व सांसद अशोक तंवर आज TMC को कहेंगे अलविदा, AAP पार्टी में हो सकते हैं शामिल

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 08:24 AM (IST)

दिल्ली (कमल कांसल) : पंजाब में आप की जीत के बाद से कई नेता आप पार्टी का दामन थाम रहे है। वहीं पूर्व सांसद और टीएमसी नेता अशोक तंवर आज टीएमसी को अलविदा कहेंगे। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है।

बता दें कि अशोक तंवर सिरसा से पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 4-5 महीने पहले ही तृणमूल कांग्रेस ज्वॉइन की थी। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था तथा गोवा में चुनाव प्रचार भी किया था। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर अशोक तंवर के हाथों में ही हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की कमान होगी। डॉक्टर अशोक तंवर को निकट भविष्य में ही हरियाणा की पूरी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static