चरखी दादरी में काेराेना का कहर जारी, सामने आए चार नए पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 04:58 PM (IST)

चरखी दादरी (नरेंद्र): चरखी दादरी जिला में काेरोना का कहर जारी है। आज जिला में 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें एक सुभाष चौक, एक पुराना डाकखाना के पास, एक चंदेनी और एक घिकाडा से है। ये सभी दूसरी जगहों से दादरी में आए है। वहीं आज राहत की बात यह है कि आज 12 मरीजों को ठीक होने पर घर भी भेज दिया गया है।

अब जिला ने 20 एक्टिव केस है। 1390 लोग सर्विलेंस का समय पूरा कर चुके हैं और 1486 लोग होम क्वारंटाइन में है, जबकि 7 लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 11 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। अभी तक टेस्ट के लिए भेजे गए 4043 सैंपल में से 3892 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 98 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static