धोखाधड़ी : एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाए 50 हजार रुपए

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 01:04 PM (IST)

रतिया : धोखे से ए.टी.एम. बदलकर करीब 50,000 रुपए की नकदी निकले जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले को लेकर शहर थाना पुलिस ने गांव रत्ताखेड़ा के सचिन कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा अन्य विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी हैं।

शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि उसका खाता इलाहाबाद ब्रांचरतिया में है और उसके खाते से ए.टी.एम. द्वारा  किसी अज्ञात व्यक्ति न अलग-अलग समय के तहत करीब 50,144 रूपयों की नकदी धोखे से निकाल ली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने ए.टी.एम. द्वारा अंतिम बार 9 जनवरी को टोहाना रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. से क्रमश: 2,000 रुपए तथा 500 रुपए निकाले थ। इसके पश्चात गत 12 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पहल 10,024 रुपए निकाले और कुछ समय पश्चात ही अज्ञात व्यक्ति ने फिर से 10,024 रुपए और 5024 निकाले। अगले दिन 13 जनवरी को दो बार 10,024 रूपयों की राशि के अलावा 5024  रुपए निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस अंतराल में ही अज्ञात युवक ने योजनाबद्ध तरीके से ही कुल 50,144 रुपयों की राशि निकाल ली है। ए.टी.एम. द्वारा धोखे से राशि निकाले जाने की सूचना उसको बाद में ही पता चली तथा बाद में बैंक से पता किया तो वहीं से ज्ञात हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से ए.टी एम. का प्रयोग करके उपरोक्त राशि निकाल ली है। पुलिस ने धारा 379, 420 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static