धोखाधड़ी : विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 11:37 AM (IST)

यमुनानगर : विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेने के आरोप में मॉडल कॉलोनी निवासी अंशुल चोपड़ा पर केस दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई सी.एम. फ्लाइंग के सब इंस्पैक्टर दिनेश कुमार की शिकायत पर हुई। हालांकि आरोपी ने जिन लोगों से पैसा लिया था। वह वापस कर दिया था।

सी.एम. फ्लाइंग के सब इंस्पैक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने बिना किसी लाइसैंस के लोगों से पैसे लिए हैं, यह धोखा है। इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक मॉडल कॉलोनी निवासी अंशुल चोपड़ा विदेश जाने के इच्छुक युवाओं को वर्क बीजा और स्टडी वीजा के नाम पर विदेश भेजने का काम करता है। इसके बदले में वह मोटी रकम वसूलता है। कुछ राशि पहले लेता है और स्टडी वीजा खत्म होने के बाद उसी देश में वर्क बीजा लगवाने की बात कहकर शेष राशि लेता है। जबकिअंशुल चोपड़ा के पास विदेश भेजने के बारे में कोइ बैध लाइसैँस नहीं है।

सी.एम. फ्लाइंग ने इस मामले की जांच की तो पता लगा कि अंशुल ने मॉडल कॉलोनी के ही रमेश के बेटे नितिन को विदेश में भेजने के नाम पर 1 लाख रुपए 22 जनवरी 2020 को लिए थे। डेढ़ लाख वर्क बीजा लगवाने के नाम पर तय किए। इसी तरह से पंजाब के जिला जालंधर के मालियां खुर्द गांव निवासी लवप्रीत से भी 4 लाख लिए हैं। वह सिंगापुर में होटल मैनेजमैंट का कोर्स कर रहा है। उसका वर्क वीजा लगवाने के नाम पर यह रकम ली गई है। उसका भी वर्क वीजा नहीं लगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static