अमरीका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 11:21 AM (IST)

करनाल (काम्बोज) : अमरीका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। हरदीप सिंह वासी पिहोवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा लड़का सहजदीप सिंह विदेश जाना चहाता था। इस दौरान उसके पड़ोसी ने उसे कहा कि उसका रिश्तेदार विदेश भेजने का काम करता है। जिसका आफिस करनाल के मुगल कैनाल पर है। उसके बाद वह अपने लड़के के साथ उसके आफिस में पहुंच गया, जहां उसे विक्रम जीत व जितेंद्र सिंह मिले, जो कहने लगे कि वह उसके बेटे को अमरीका भेज देंगे, जिसके लिए 30 लाख रुपए का खर्चा आएगा। जिसके बाद बात फाइनल हो गई और आरोपी ने उससे सभी कागजात मंगवा लिए और 5 लाख रुपए एडवांस दे दिए। 

आरोपियों ने दिल्ली एयरपोर्ट से सहजदीप को अदिस अबाबा से संटिगों भेज दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसे कहा कि बाकि के पैसे दे दो, जिसके बाद उसे अमरीका भेज दिया जाएगा। उसके बाद उन्होंने 15 लाख रुपए और आरोपियों को दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसे मैक्सिको भेज दिया, जहां एयरपोर्ट पर ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया और जेल भेज दिया। उसके बाद आरोपियों के जानकारों ने वहीं पर उसकी जमानत करवा उसे होटल ले गए। फिर उन्होंने हरदीप सिंह को फोन किया और कहा कि 20 लाख रुपए जल्दी भेज दो, नहीं तो सहजदीप के शरीर का अंग निकाल कर बेच देंगे और उसे जान से मार देंगे। जिसके बाद घबराकर हरदीप सिंह ने आरोपियों को 20 लाख रुपए ओर दे दिए। 

पैसे लेने के बाद आरोपी कहने लगे कि अब सहजदीप सिंह जल्दी ही अमरीका पहुंच जाएगा। उसके बाद आरोपियों ने मैक्सिकों बार्डर से सहजदीप को पार करवा दिया, जहां अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। अभी वह वह जेल में ही बंद है। इस बारे जब आरोपियों से कहा गया कि उसके पैसे लौटाए जाए, तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static