कल 12 बजे से रोडवेज बसों में फ्री सफर कर पाएंगी महिलाएं, जानिए कब तक जारी रहेगी सुविधा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 02:45 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): हर साल की भांति इस साल भी रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा में महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी जाएगी। कल यानी 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं अपने 12 साल के बच्चे के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा कर पाएंगी। इसे लेकर सभी डिपो में तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

 

यमुनानगर डिपो से रोडवेज जीएम बालक राम ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन पर महिलाएं को रोडवेज बसों में फ्री में यात्रा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यमुनानगर डिपो की सभी 127 बसें सुचारू रूप से चलेगी। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान रोडवेज कर्मचारी भी महिलाओं को मिल रही फ्री यात्रा के तोहफे में अपना पूरा योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि रोडवेज की हर बस में तिरंगा झंडा लगाकर आजादी की सालगिरह का जश्न मनाया जाएगा।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static