पुलिस कर्मी के पहचान पत्र पर कर रहा था मुफ्त सफर, गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 11:25 AM (IST)

गोहाना : गांव चिड़ांना के पास झज्जर से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोड़वेज की बस में एक पुलिस कर्मी के पहचान पत्र पर मुफ्त में यात्रा करते पकड़े गए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोड़वेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने पुलिस महानिदेशक पंचकूला को पत्र लिखा था कि रोडवेज स्टाफ ने गांव चिड़ाना के पास वर्ष 2019 में रोडवेज बस की चैकिंग की थी। बस झज्जर से चंडीगढ़ जा रही थी।

बस में निरीक्षक ने एक युवक को बिना टिकट पकड़ा था। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। जब उसने पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो उसने जो पहचान पत्र दिखाया था वह किसी सिपाही कृष्ण के नाम पर जारी किया गया था। उस पर पकड़े गए युवक का फोटो नहीं था। इस पर चैकिंग स्टाफ ने उसे पकड़ कर जुर्माना देने को कहा तो वह कोई जुर्माना दिए बिना पहचान पत्र को छोड़कर भाग गया था। उसने अपनी पहचान अशोक के रुप में दी थी। जिस पर रोडवेद की तरफ से पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा गया था कि सिपाही का पहचान पत्र गुम हो गया था जिसका प्रयोग अशोक कर रहा था।

डी.एस.पी. सिटी की जांच के बाद संलिप्तता नहीं मिलने पर पुलिस ने 9 मई को राजस्थान के जिला अलवर के गांव कोट कासीम के अशोक के खिलाफ केस दर्ज किया था। ए.एस.आई. दिनेश की टीम ने अब मामले में आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे पहचान पत्र रेवाड़ी के बस स्टैंड पर पड़ा मिला था। इसके बाद उसने उसका रोडवेज में यात्रा के लिए प्रयोग किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static