गीता जयंती समारोह पर होंगे स्वतंत्रता सेनानी सम्मानित, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद ने दी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 10:49 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : इस बार आजादी का अमृत महोत्सव व भागवत गीता समारोह मनाया जाएगा। जिसमें देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम में भागवत गीता की भूमिका जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यमुनानगर पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 11 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 12 दिसंबर को विराट संत सम्मेलन होगा जिसमें देश के प्रमुख साधु, संत, सन्यासी भाग लेंगे। 14 दिसंबर को भगवत गीता की दिव्य आरती होगी। दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला, सदाचार व सदकर्म लाने वाला त्योहार है। जो कोरोना के अंधकार को मिटाकर प्रकाश की तरफ ले जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static