जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में पूरी दुनिया में पहले नंबर पर जर्मन सरकार : अशोक तंवर

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 09:04 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): आज फ्रैंकफर्ट के वृद्ध आश्रम डे-केयर में मिस एम्मा स्कीटनहेल का साथियों के साथ 100 वां जन्मदिन मनाया। डे केयर के संचालक  सुरेंद्र कुमार और नरेश मग्गू को विशेष रूप से उपस्थित रहे।डॉक्टर अशोक तंवर ने यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जर्मन सरकार का स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने का तरीका और मेडिकल सिस्टम को बहुत बारीकी से देखा। तंवर ने बताया कि जर्मन सरकार अपनी जनता के प्रति स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने के मामले में  पूरी दुनिया में  नंबर 1 के स्थान पर है।डॉ अशोक तंवर ने जर्मन सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा। अशोक तंवर आजकल जरवल की यात्रा पर हैं उनके साथ उनके निजी मित्र नरेश मग्गू भी गए हुए हैं।

 

अशोक तंवर ने कहा कि भारत सरकार को तथा विभिन्न प्रांतों की सरकारों को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में जर्मन से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा की वृद्ध लोगों के लिए जिस प्रकार से जर्मन मैं विशेष स्वास्थ्य सेवाएं डोर स्टेप पर मुहैया है,उनका कोई मुकाबला नहीं है। अशोक तंवर ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि जो भी व्यक्ति जर्मन की नागरिकता ले लेता है यहां पर सरकार के द्वारा उसके स्वास्थ्य के संदर्भ में कोई लापरवाही या चूक नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि 75 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों के लिए यहां पर विशेष देखभाल के लिए सरकार का फोकस है। उन्होंने कहा कि जर्मन के अंदर जाती है या रंगभेद का व्यवहार किसी भी नागरिक से नहीं किया जाता है।

 

अशोक तंवर ने बताया कि अगर भारत के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीख लेनी है तो वह जर्मन का अनुसरण करें तथा जर्मन की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाओं में भारत में भी सुधार लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा अपनी छत जैसी मूलभूत समस्याओं का हल करना सरकार का नैतिक दायित्व है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static