फरीदाबाद में धर्म बदल कर युवती ने की शादी, मां बोली 35 टुकड़ों में नहीं चाहिए बेटी

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 08:12 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा में धर्म परिवर्तन का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद से निकलकर सामने आया है, जहां एक युवती ने मुस्लिम लड़के से अपना धर्म परिवर्तन करके शादी कर ली है। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो उनके होश उड़ गए। लड़की के मां का कहना है कि वह श्रद्धा की तरह अपने बेटी का 35 टुकड़े नहीं चाहती है। पिता के शिकायत पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

बता दें कि शहर की रहने वाली एक लड़की का अफेयर मुस्लिम लड़के जावेद के साथ चल रहा था। एक दिन वह ने लड़की के माता-पिता से शादी के लिए हाथ मांगना आया, लेकिन उसके वे इंकार कर गए। इसके कुछ बाद लड़की एसडीएफसी बैंक में काम करती है और वह ऑफिस के लिए निकली तो देर तक वापस नहीं आई। जिसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी तो वह बैंक में फोन किए वह वहां से निकल चुकी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन करना शुरू कर दी। इस दौरान एसजीएम नगर थाना की पुलिस उनके संपर्क किया और बताया कि उनकी बेटी ने धर्म बदलकर शादी कर ली हैं और अदालत से सुरक्षा मांगा है। यह सुनते ही माता-पिता के होश उड़ गए। जिसके बाद पिता ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के तहत पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने लड़की समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)          

 
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static