11 वर्षीय मासूम को बार-बार करंट लगा कर झुलसाया, चाचा-चाची ने दिया शर्मनाक करतूत को अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 01:46 PM (IST)

हिसार(विनोद): हिसार के खरकडा गांव में 11 साल की नाबालिग बच्ची को करंट लगा कर झुलसाने का मामला सामने आया है। ये घिनौनी करतूत बच्ची के अपने ही चाचा-चाची और भाई ने की है।  दर्द सहने न होने के कारण बच्ची बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिस समय में यह घर में घटना हुई उस समय लड़की की मां और भाई को मार पीटकर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। मां घर लौटी तो बच्ची बेहोश थी। बाद में बच्ची के  होश मे आने के बाद उसने आप अपनी बीती घटना मां को बताई। लड़की की मा ने बताया  जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

बच्ची के हाथ अगूंठा व ऊंगलिया तथा छाती बूरी तरह झुलस गई है। बच्ची को निजी अस्पताल में करवाया दाखिल करवाया गया है।  डॉक्टरों ने बताया कि हाथ व अंगूठा काटना भी पड़ सकता है । बच्ची व उसकी मांग की पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द आरोरियों की गिरफ्तार किया जाए।

लडकी बहन निर्मला ने बताया कि 5 लोगों ने मिलकर उसकी छोटी बहन को करंट लगाकर झुलसा दिया है। उन्होंने बताया कि मेरी मम्मी को मापपीट करके घर से बाहर निकाल दिया था। उसकी छोटी बहन घर में अकेली थी पांच लोगों ने मिलकर उसकी बहन को करंट हाथ पाव व छातीपर करंट लगा दिया। बरवाला के डीएसपी रोहताश कुमार ने आरोरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मा के बयान पर लडकी दादा, चाचा, चाची व बच्ची के भाई के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static