गीता में हमारे जीवन की हर समस्या का समाधान छिपा है:गोविन्द कांडा

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 08:57 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि गीता एक ऐसा अमर ग्रंथ है, जिसमें हमारे जीवन की हर समस्या, हर कठिनाई, हर उलझन का समाधान छिपा है। यह केवल उपदेश नहीं बल्कि उपचार भी है।

बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने  चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं, जिनके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। आज भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी अपनाया जा रहा हैं। इस महोत्सव से केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि जन-जन को जोडऩा होगा ताकि हमारी संस्कृति घर-घर पहुंचे और बच्चे संस्कारी बने।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के युद्घ में जब अर्जुन दो सेनाओं के बीच खड़ा था, तो उसके सामने कोई बंधु, सखा, पिता या कोई सगा संबंधी न होकर वो केवल बुराई के रूप में उसके सामने थे। श्री कृष्ण के संदेश ने अर्जुन के मनोबल को जगाया और अर्जुन ने अपने सगे संबंधियों के रूप में खड़ी बुराई को मिटाकर समाज को एक प्रेरणादायी संदेश दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static