जी.जे.यू. के हॉस्टल में छात्र ने लगाया फंदा, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 02:49 PM (IST)

हिसार (ब्यूरो) : जी जे.यू के हॉस्टल नंबर 3 के एक कमरे में शुक्रवार शाम को एम.एस.सी. सैकेंड ईयर के छात्र महेंद्र (26) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिटी थाना पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। एम.एस. सी. सैकंड ईयर का छात्र महेंद्र शुक्रवार को पेपर देने के बाद हॉस्टल में आया और अपने कमरे में चला गया। बाद में किसी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब कहीं मिला।

उसके बाद हॉस्टल वार्डन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र का शव पंखे के फंदे में लटक रहा था। छात्र गांव भिरड़ाना (फतेहाबाद) का निवासी बताया गया है। फिर पुलिस ने फोन कर उसके परिजजों को सूचित किया। सिटी थाना प्रभारी रिछपाल सिंह ने बताया कि छात्र के परिजनों के बयान देने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static