Golden Boy नीरज चोपड़ा को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 05:42 PM (IST)

डेस्क: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को नई दिल्ली में खेल अवॉर्ड्स से सम्मानित हुए खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स का वितरण किया. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत कुल 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।


PunjabKesari

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले नाहरी निवासी पहलवान रवि दहिया, पैरालंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खेवड़ा निवासी सुमित आंतिल व पैरालंपिक के निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले गांव कथूरा, गोहाना के मनीष नरवाल को खेल के सर्वोच्च अवॉर्ड मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। 


PunjabKesari

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  सुमित अंतिल हरियाणा के रहने वाले हैं। टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में उन्होंने भारत के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। सुमित ने जेवलिन थ्रो की F64 कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ सोना जीता था। उन्होंने फाइनल में 68.55 मीटर का बेस्ट थ्रो किया था। 

PunjabKesari

मनीष नरवाल हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रहने वाले हैं। मनीष ने टोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 218.2 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया था। मनीष नरवाल फुटबॉलर बनना चाहते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static