दिवाली-छठ पर घर जाने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी: रेलवे ने जारी किया स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल...यहां करें चैक
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 02:36 PM (IST)
अंबाला : दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने कई जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब के बीच सफर करने वाले लाखों प्रवासियों को फायदा होगा।
रेलवे की अधिसूचना के अनुसार ये विशेष ट्रेनें अक्तूबर से नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर चलेंगी। सभी त्योहार विशेष ट्रेनों में थर्ड एसी, सेकेंड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के 20 से 22 कोच लगाए जाएंगे।
वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी:
ट्रेन नंबर 04209/04210 वाराणसी दिल्ली-वाराणसी प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार व बुधवार को और दिल्ली से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार व वीरवार को चलेगी। वाराणसी से यह रात 10:15 बजे रवाना होगी।
अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल :
ट्रेन नंबर 04213/04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल यह ट्रेन वीरवार, रविवार शाम 6:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार से यह शुक्रवार, सोमवार को सुबह 9 बजे रवाना होगी।
चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़:
ट्रेन नंबर 04512/04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक वीरवार को रात 11:35 बजे छूटेगी और अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह शुक्रवार रात 11:15 बजे रवाना होगी।
वाराणसी-चंडीगढ़:
ट्रेन नंबर 04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़ वीरवार, रविवार को सुबह 11:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से शुक्रवार, सोमवार सुबह 6 बजे चलेगी।
फिरोजपुर कैंट-पटना: ट्रेन नंबर
04616/04615 फिरोजपुर कैंट-पटना पंजाव से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:55 बजे पटना पहुंचेगी।
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों की बुकिंग जल्द आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रेलवे आरक्षण काउंटरों पर शुरू हो जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)