घरेलू गैस सिलैंडर के झंझट से जल्द मिलेगी मुक्ति, CNG व PNG को लेकर एक्शन प्लान तैयार

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 11:17 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार जहां प्रदेश में सी.एन.जी. का विस्तारीकरण करने जा रही है वहीं घरेलू गैस सिलैंडर के झंझट से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। प्रदेश सरकार गृहिणियों की रसोई तक पाइप के जरिए रसोई गैस पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। पाइप लाइन के जरिए रसोई में गैस पहुंचने से जहां सिलैंडर की बुकिंग करवाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, वहीं सिलैंडर फटने का खतरा भी कम होगा।
इसके अलावा लोग जितनी गैस इस्तेमाल करेंगे उतना बिल उपभोक्ता के पास आएगा।

हरियाणा सरकार का सी.एन.जी. व पी.एन.जी. को लेकर एक्शन प्लान तैयार है। इसके तहत प्रदेश में सी.एन.जी. के 289 स्टेशन लगेंगे जबकि 12,64,878 लोगों को पी.एन.जी. के कनैक्शन मुहैया करवाए जाने का प्रावधान रखा गया है। फरीदाबाद में 24 सी.एन.जी. स्टेशन लगेंगे व 55,000 पी.एन.जी. नैक्शन दिए जाने हैं। नूंह में 15 सी.एन.जी. टेशन व 45,254 पी.एन.जी. कनैक्शन, पलवल में 45 सी.एन.जी. स्टेशन व 1,35,765 पी.एन.जी. कनैक्शन, महेंद्रगढ़ में 20 सी.एन.जी. स्टेशन व 50,155 पी.एन.जी. कनैक्शन, भिवानी में 30 सी.एन.जी. स्टेशन व 75,232 पी.एन.जी. कनैक्शन, चरखी दादरी में 10 सी.एन.जी. स्टेशन व 25,077 पी.एन.जी. कनैक्शन, यमुनानगर में 12,000 पी.एन.जी. कनैक्शन, रोहतक में 4 सी.एन.जी. स्टेशन व 10,300 पी.एन.जी. कनैक्शन, सोनीपत में 4 सी.एन.जी. स्टेशन व 10,300 पी.एन.जी. कनैक्शन, सिरसा व फतेहाबाद में 54 सी.एन.जी. स्टेशन व सिरसा में 1,00,000 जबकि फतेहाबाद में 5,00,000 पी.एन.जी. कनैक्शन, सोनीपत जो कि जींद का हिस्सा है, में 38 सी.एन.जी. स्टेशन व 98,000 पी.एन.जी. कनैक्शन दिए जाने हैं। 

अम्बाला व कुरुक्षेत्र में कोई सी.एन.जी. पम्प लगाने का फिलहाल प्रावधान नहीं है जबकि 23,663 पी.एन.जी. कनैक्शन दिए जाने हैं। रेवाड़ी व करनाल में सी.एन.जी. के 27 सैंटर व रेवाड़ी में 8902, करनाल में 14,604 पी.एन.जी. कनैक्शन दिए जाने हैं। कैथल में 99,144 पी.एन.जी. कनैक्शन दिए जाने हैं। पानीपत व पंचकूला में 18 सी.एन.जी. स्टेशन खोले जा रहे हैं जबकि 11,782 पी.एन.जी. कनैक्शन दिए जाने हैं।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नंूह, रेवाड़ी, करनाल, कैथल, पानीपत, पंचकूला में सी.एन.जी. की सुविधा मिल चुकी है। अब दूसरे चरण में प्रदेश के 6 शहर पी.एन.जी. से कवर होंगे। महेंद्रगढ़, भिवानी व चरखी दादरी में फरवरी, 2020 से अगस्त, 2026 तक का लक्ष्य, सोनीपत में मार्च, 2020 तक व अम्बाला, कुरुक्षेत्र में मार्च, 2020 तक का लक्ष्य निर्धारित है।

पी.एन.जी. के सोनीपत में 109 इंडस्ट्रीयल कंज्यूमर व पानीपत-पंचकूला में 6 इंडस्ट्रीयल कंज्यूमर फिलहाल लक्ष्य पूॢत में दर्शाए गए हैं। पी.एन.जी. में सिरसा, फतेहाबाद में अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है व गुरुग्राम, झज्झर, हिसार की सूचना विभाग के पास अभी तक नहीं है। करनाल में पी.एन.जी. के काम का लक्ष्य मार्च, 2020 व कैथल में जून, 2020 के लक्ष्य तहत काम चल रहा है।  
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static