भ्रष्टाचार मामलों में सरकार की पैरवी ढीली : अभय चौटाला

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 09:01 AM (IST)

डेस्क : भ्रष्टाचार मामलों को लेकर जहां सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि कोर्ट में पैरवी ढीली रही, वहीं पिछले पांच वर्षों दौरान प्रदेश में रेंज वाइज कुल 561 मुकद्दमे दर्ज किए गए। इनमें से महज 101 मामलों में ही पुलिस कोर्ट में आरोपियों को दोषि साबित कर पाई जबकि 175 आरोपी बरी हो गए। इनैलो विधायक अभय चौटाला ने इन मामलों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उनका कहना था कि विजीलैंस में केस तो दर्ज होते हैं लेकिन विभाग उन्हें कोर्ट में साबित नहीं कर पा रहा।

कोर्ट से बरी होने वाले 175 मामलों में से 29 केसों में ही सरकार ने ऊपरी अदालत में चुनौती दी। कुल 561 मामलों में से पुलिस 115 केस में तो कोर्ट में चालान ही पेश नहीं कर सकी। 2015 से 2019 के दौरान भ्रष्टाचार के तहत अम्बाला रेंज में 49, फरीदाबाद में 24, गुरुग्राम में 131, हिसार में 142, करनाल में 36, पंचकूला में 18 तथा रोहतक रेंज में 161 केस दर्ज किए गए। कुल 561 केस में से विजीलैंस ब्यूरो 6 मामलों को ट्रैस ही नहीं कर सकी।

32 केस शुरूआती जांच के बाद रद्द कर दिए गए। 75 मामलों में अभी भी जांच चल रही है। विजीलैंस ब्यूरो ने 446 केस में कोर्ट में चालान पेश किए। इनमें से 180 मामलों में कोर्ट ट्रायल चल रहा है। 101 मामलों में आरोपियों को कोर्ट से सजा सुनाई गई है, वहीं 175 मामलों में आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static