तिरंगा बेचने के सवाल उठाने वालों को जवाब देते बोले अनिल विज, कही ये बात

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 01:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि "देश में आज लग रहा है कि पूरा माहौल तिरंगा- मय हो गया है और लोग हर घर तिरंगा के तहत घर- घर तिरंगा लगा भी रहे है"।  विज ने तिरंगा बेचने के सवाल उठाने वालों को भी जवाब देते हुए कहा कि "सरकार तिरंगा नहीं बेच रही विपक्ष को भी इस आजादी के महोत्सव में शामिल होना चाहिए"। विज आज यहां अंबाला में तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिसको लेकर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अंबाला कैंट में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विज झंडा लेकर लोगों के साथ चले और विज ने लोगों में जोश भरने के लिए वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे भी लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली और लोग हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ चलते दिखाई दिए। 

अंबाला छावनी की सड़कें आज देश भक्ति के रंग में डूबी नज़र आई क्योंकि गृह मंत्री अनिल विज ने आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंबाला कैंट में अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा की अगुवाई हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खुद की । तिरंगा यात्रा के दौरान अनिल विज हाथ में तिरंगा लिए पैदल चलें। इस दौरान विज ने लोगों में जोश भरने के लिए वंदे मातरम के जोरदार नारे भी लगाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static