किसानों का कर्ज माफ करे सरकार : शैलजा

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 09:23 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कु. शैलजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर लॉकडाऊन दौरान किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन के कारण हरियाणा में किसानों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए सरकार राष्ट्रीय व सहकारी बैंकों से संबंधित कर्ज को माफ करे।

शैलजा ने कहा कि सरकार इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी करे कि किसान लॉकडाऊन के दौरान क्या कर सकते हैं या क्या नहीं कर सकते हैं। पुलिस को तब तक खेती की गतिविधियों पर रोक नहीं लगानी चाहिए, जब तक किसान जारी दिशा-निर्देशों के अंदर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों की मदद करने के लिए तुरंत 24 घंटे का वॉर रूम और टोल फ्री नंबर स्थापित करना चाहिए, जिससे किसानों को उनके अधिकारों, नवीनतम नियमों, अनाज के परिवहन और फसल खरीद की सही जानकारी के बारे में मदद और जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कोई खरीददार मौजूद न होने पर भी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि फसल कटाई को मनरेगा के अंतर्गत लिया जाए। सरकार द्वारा मनरेगा के तहत मजदूरों से फसल कटाई का प्रावधान किया जाए और इसके तहत मजदूरों की फसल कटाई का भुगतान सरकार करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static