आंगनवाड़ी वर्कर के टर्मिनेशन को वापस ले सरकार, अन्यथा  बगावत के चलते सरकार ही हो जाएगी टर्मिनेट: जयहिंद

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 04:25 PM (IST)

रोहतक(दीपक): आंदोलन कर रही आंगनवाड़ी वर्कर को टर्मिनेट करना मुख्यमंत्री की ओछी मानसिकता दिखाता है, इसलिए मुख्यमंत्री को तुरंत आदेश वापस ले लेनी चाहिए। अन्यथा जनता की बगावत के सामने भाजपा की सरकार खुद ही टर्मिनेट हो जाएगी। यह कहना है आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद का। वे आज रोहतक के मानसरोवर पार्क में 63 दिन से धरने पर बैठी आंगनवाड़ी वर्करों को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे। यही नहीं उन्होंने तो अभय सिंह चौटाला पर भी कटाक्ष कर दिया कि अभय चौटाला बताएं कि उन्होंने भगवंत मान को कब पैग बना कर दिया है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर के आंदोलन को दबाने के लिए टर्मिनेट करने के आदेश दिए जो मुख्यमंत्री की ओछी हरकत है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री तुरंत इन आदेशों को वापस ले। अन्यथा वह सड़कों पर उतरेंगे और जनता भी बगावत कर देगी और इस जनता की बगावत के बाद प्रदेश की सरकार ही टर्मिनेट हो जाएगी। उन्होंने कहा के 63 दिन से प्रदेश में माताएं बहने सर्दी के मौसम में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं जो मांगे सरकार मान चुकी है लेकिन उनको लागू ना कर अपनी बात से पलट रही है ऐसी सरकार को डूब मरना चाहिए।

पांच राज्यों के चुनाव को लेकर नवीन जयहिंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रदेश की जनता भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है और जहां तक अभय सिंह चौटाला ने उन पर शराबी होने का आरोप लगाया था तो अभय सिंह चौटाला के बता दें कि उन्होंने भगवंत मान के लिए कब पैग बनाया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने ही चुनावी राज्यों में भाजपा के हालात बता दिए हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static