महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया "कथासतीसागर'' पुस्तक का विमोचन

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 05:44 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू द्वारा लिखित पुस्तक "कथासतीसागर' का विमोचन हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा मंगलवार को गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट ऑफिस में किया गया। बंडारू दत्तात्रेय ने इस दौरन कहा की यह पुस्तक न केवल कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत के बारे में है बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाती है। यह पुस्तक पुस्तकालयों, स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में होनी चाहिए इसको पढ़ने से विद्यार्थी का ज्ञानवर्धन होगा।

पुस्तक के लेखक राज नेहरू ने पुस्तक विमोचन के लिए राज्यपाल का धन्यवाद किया| श्री राज नेहरू ने बताया की यह पुस्तक हजारों साल पुरानी एक विशिष्ट पहचान के साथ एक विशाल संस्कृति और विरासत की एक छोटी सी झलक को एक साथ दिखने का एक प्रयास है। कश्मीर में महान वैज्ञानिक, विद्वान और संत पैदा हुए हैं जिन्होंने कश्मीर को ज्ञान का सागर दिया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य युवा पीढ़ी को कश्मीरी संस्कृति के बारे में जानकारी देना है, जिससे की वह परंपराओं को आगे ले जाने के लिए काम करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static