उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल की पत्नी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 11:35 AM (IST)

चंडीगढ़/सिरसा (धरणी/सतनाम): उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की धर्म पत्नी सुशीला देवी (74) का आज भुवनेश्वर में निधन हो गया है, वह कुछ समय से बीमार थीं। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। उड़ीसा के राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सूचना दी गई, भारी मन और दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राज्य की प्रथम महिला सुशीला देवी का कल रात को निधन हो गया। ओम शांति। 

With profound grief and heavy heart, we inform that the First Lady of the State Smt Sushila Devi passed away yesterday night. Let us pray for the departed holy soul. Om Shanti! pic.twitter.com/RZjBH99opc

— Governor Odisha (@GovernorOdisha) November 23, 2020


बता दें कि उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल सिरसा के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी के निधन पर हरियाणा के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। हरियाणा की कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ट्वीट कर लिखा उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की धर्मपत्नी सुशीला देवी के निधन की खबर दुःखद है। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदना है।

PunjabKesari, haryana

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static