कच्चे कर्मचारियों के हड़ताल के दिनों को माना जाए अवकाश, सरकार ने जारी किए आदेश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 11:49 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हड़ताल और सामूहिक अवकाश के दिनों को अब अवकाश मान लिया। नियमित कर्मचारियों के बाद अब सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के भी हड़ताल और सामूहिक अवकाश के दिनों को छुट्टी मान लिया है। 26 अक्टूबर, 2018 को सामूहिक अवकाश, 30 व 31 अक्टूबर, 2018 को हड़ताल और 8 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय हड़ताल हुई थी जिसमें कच्चे कर्मचारी भी शामिल हुए थे। इन चारों दिनों का सभी कर्मचारियों का पैसा काट लिया गया था।

सरकार ने कुछ दिन पहले ही नियमित कर्मचारियों का इन दिनों को अवकाश मान लिया था। ताकि उन्हें इन दिनों का वेतन मिल सके। लेकिन कच्चे कर्मचारियों के लिए मुख्य सचिव की ओर से अब आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश में करीब 50 हजार कच्चे कर्मचारी हैं। बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों की किलोमीटर स्कीम के समर्थन में कभी प्रदेश के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया तो कभी हड़ताल रखी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static