भाजपा नेतृत्व ने एक जुझारु नेता को बनाया प्रदेशाध्यक्ष: गोयल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 12:00 AM (IST)

उकलाना (पासाराम): भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी व हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाकर एक अच्छा संदेश दिया है। धनखड़ पार्टी संगठन में लंबे समय काम कर चुके हैं और इसका फायदा अब पार्टी को मिल सकेगा व पार्टी संगठन ओर ज्यादा मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्षों के चुनाव करवाए जा चुके हैं और अब प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी गई है। अब जल्द ही प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। जिससे भाजपा का संगठन ओर ज्यादा मजबूत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार प्रदेश में विकास कार्य करवा रही है और भाजपा-जजपा मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। 

उन्होंने उकलाना से जजपा विधायक व राज्यमंत्री अनूप धानक के कार्यों की भी सराहना की और कहा कि उकलाना हलके में पहले भी विकास कार्य हुए हैं और अब भी राज्यमंत्री अनूप धानक के साथ मिलकर ओर ज्यादा विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर निगरानी समिति के चेयरमैन रामफल नैन, संदीप गोयल, रामकैलाश आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static