अजब-गजब: 6 साल की बच्ची के पेट से निकला डेढ़ किलो ​बालों का गुच्छा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 07:22 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): हरियाणा के पंचकूला में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।  यहां एक 6 साल की बच्ची के पेट से 1.5 किलो बालों की गुच्छा निकला है। यह सफल ऑपरेशन पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉक्टर विवेक भादू व उनकी टीम में शामिल डॉ रजत, डॉ रूबल मंत्रो ने किया। है  बच्ची की हालत अभी ठीक बताई जा रही है।   

जानकारी के मुताबिक पंचकूला के मदनपुर गावँ की रहने वाली 6 साल की बच्ची को कई दिन से पेट दर्द की शिकायत थी।  असहनीय पीड़ा के चलते परिजन बच्ची को लेकर पंचकूला सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल पहुंचे।  जहां डॉक्टर्स की टीम ने बच्ची के तमाम टेस्ट करवाएं।,जिसमें यह सामने आया कि बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा जमा है। इसके बाद सीनियर सर्जन डॉक्टर विवेक भादू व उनकी टीम ने बच्ची का ऑपरेशन  किया जो कसफल रहा।  बच्ची को अभी अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। 

​इस  बारे  विवेक भादू ने  ताया कि बच्ची पंचकूला के मदनपुर गावँ की रहने वाली है। सस सफल ऑपरेशन के लिए वह और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं, इसीलिए तो डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है जो कड़ी मेहनत कर अपने मरीज को बचाने में दिन रात एक कर देते हैं। वहीं दूसरी और बच्ची के परिजनों ने सभी डॉक्टर का आभार व्यक्त किया।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static