हॉकी जूनियर इंडिया कैंप के लिए हरियाणा की 8 छोरियों का चयन, बंगलौर में करेंगी प्रैक्टिस

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 03:49 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी): 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के', 'जित दूध दही का खाना, म्हारा हरियाणा', 'खिलाडिय़ों की नर्सरी' इन जैसी ही कई और जज्बे भरी बातों को साबित कर दिखाया है हरियाणा की 8 छोरियों ने। हरियाणा की इन आठ छोरियों का चयन हॉकी जूनियर इंडिया कैंप के लिए हुआ है, जिनमें से 5 अकेले हिसार जिले की रहने वाली हैं। इन महिला हॉकी खिलाडिय़ों में हौसला, जज्बा, जोश व जुनून देखते ही बनता है।

हिसार की पंाच हॉकी खिलाड़ी मनीता, नीलम, निधि, अन्नू, मोनू शामिल हैं, जबकि सोनीपत से प्रीति, व मंजू तथा कुरुक्षेत्र की मनवीत टीम में शामिल हुई हैं। हिसार की पांचों खिलाड़ी हिसार में कोच आजाद सिंह मलिक के पास प्रैक्टिस कर कर रही हैं, ताकि जूनियर वल्र्ड कप टीम में चयनित होने बाद देश के लिए गोल्ड मेडल लाने का टारगेट बनाया है। 

हॉकी के सीनियर कोच आजाद मलिक के अनुसार, हरियाणा की आठ बेटियों का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। इंडिया की जूनियर टीम 17 से 29 जनवरी तक बंगलौर में आयोजित कैंप में हिस्सा लेगी, इन्हें यहां कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। कोच ने बताया कि हरियाणा की कैंप में चयनित खिलाडिय़ों का चयन कड़ी मेहनत से हुआ है। हर किसी ने बेटियों के बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की है।

कोच ने बताया कि अन्नू फारवर्ड खेलती है, निधि गोल कीपर है, मोनू मिडफील्ड प्लेयर है, नीलम व मोनिता डिफीटर प्लेयर है। सोनीपत की मंजू फावर्ड खेलती है और प्रीति मिड फील्डर है। सभी हाकी खिलाडिय़ों ने यही कामना की है कि उनका चयन हॉकी जूनियर टीम में हो जिससे कि वे देश के लिए गोल्ड मेडल लाएं।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static