पंजाब चुनाव के मद्देनजर हरियाणा आप पार्टी ने कसी कमर, मीटिंगों का दौर शुरू

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 05:07 PM (IST)

रोहतक(दीपक): पंजाब चुनाव को लेकर आप पार्टी ने ताकत झोंक दी है और अब हरियाणा के कार्यकर्ता भी पंजाब चुनाव में कूदने जा रहे हैं,  जिसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। रोहतक में भी आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें मध्य जोन के अध्यक्ष अश्विनी दुल्हेड़ा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश जारी किए। यही नहीं अश्विनी दुल्हेड़ा ने यह क्लियर कर दिया कि हरियाणा में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद है।

अश्विनी ने कहा कि गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में आप पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। यही नहीं पंजाब में तो आप पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिसके लिए हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही हैं और हरियाणा के आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की पंजाब चुनाव के लिए जिम्मेदारियां तय की जा रही है। उन्होंने कहा के हरियाणा में भी अन्य पार्टियों को छोड़ कर लोग आप पार्टी का रुख कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर भी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। जहां तक हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष की बात है तो नवीन जयहिंद ही हरियाणा में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और वे जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static