हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की कार्रवाई शुरु

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 11:21 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। मंत्री बनवारी लाल ने सदन में जानकारी दी कि 2018-19 में 14977.47 करोड़ की राशि व 2019 - 20 में 7610 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। वहीं ईश्वर सिंह ने सदन में बोले कि 40 फीसदी पैसा अभी तक नही बांटा गया है उसे कब तक बांटा जाएगा। मंत्री बनवारी ने जानकारी दी कि जितना पैसा एलॉट हुआ सब बांटा गया है।   

इस दौरान सीएम ने कहा कि पैसा एलॉट क्यों नहीं हुआ, यह तो बजट का विषय है। अब जब बजट आएगा, तब अगर पैसा एलॉट ना हो तब आपका सवाल करना बनता है। वहीं बरोदा से कांग्रेस के विधायक इंदुराज नरवाल ने गांवों में गंदे पानी निकासी का मुद्दा उठाया तब उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जवाब दिया कि बरोदा से हमारा भी पुराना लगाव रहा है बेफिक्र रहिए सारे काम होंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static