हरियाणा विधानसभा बजट सत्र : अपराध के बढ़ते आंकड़ों के सवालों से घिरे गृह मंत्री विज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 09:08 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अपराध के बढ़ते आंकड़ों को लेकर कांग्रेस विधायकों गीता भुक्कल, जगबीर सिंह मलिक, चिरंजीव राव, आफताब अहमद व जजपा विधायक ईश्वर सिंह के सवालों से घिरे नजर आए और यहां तक कि जब अपराध के बढ़ते आंकड़ों को लेकर गीता भुक्कल ने सवाल किया कि जिम्मेदार कौन सा विभाग तो विज ने न केवल यह माना कि अपराध बढ़े हैं लेकिन पुलिस विभाग लगातार सुधार के प्रयास कर रहा है और कहा कि अपराधों के लिए गृह विभाग ही जिम्मेदार है। 

महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ बढ़े पुलिस के मामलों पर इन सभी विधायकों ने सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक द्वारा बार-बार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर विज ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस राज में मिर्चपुर, गोहाना कांड तथा डी.जी.पी. कार्यालय के आगे आत्महत्या कांड हुआ जिस पर कांग्रेस सदस्यों ने ऐतराज जताया। भुक्कल ने यह भी कहा कि जिन महिला पुलिस थानों की बात हो रही है पहले महिला थानों को सक्षम तो बनाए, एक थाने में महिला पुलिस ए.एस.आई. को ही पीट दिया गया और महिला थानों हथियारों की कमी है, यहां तक कि लाठी- डंडे भी नहीं है।

विज ने कहा कि प्रदेशभर में 30 विशेष महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। इन थानों के खुलने के बाद महिलाओं को काफी फायदा हुआ है। महिला पुलिस थानों में मनोवैज्ञानिक भी नियुक्त होंगे। उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। विज ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने ‘दुर्गा शक्ति’ ऐप लांच की हुई है। इस ऐप को प्रदेश में अभी तक 1 लाख 66 हजार 920 लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर डाऊनलोड किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static