20 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा सत्र, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 02:34 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज हरियाणा सचिवालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अध्यक्षता में हुई । इस दौरान फैसला लिया गया कि 20 अगस्त से  हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू किया जाएगा।

गौर रहे कि केबिनेट बैठक में जहाँ मौनसून सत्र की तिथियों पर अंतिम मुहर लगने के संकेत हैं, वहीं कैबिनेट के लिए टेबल 20 एजेंडा किए गए हैं। हरियाणा शिक्षा विभाग के द्वारा टीचर ट्रांसफर पॉलिसी 2016 अमेंडेड इन 2017 को अमेंडमेंट के लिए कैबिनेट में लाए जाने की सूचना है। कैबिनेट के एजेंटों में हरियाणा वॉलंटरी स्टेट एजुकेशन सर्विस रूल्स मैं अमेंडमेंट का एजेंडा भी लाया जा सकता है।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अर्ध चिकित्सा तथा विविध पद राज्य ग्रुप के सेवा नियम 1988 के अमेंडमेंट संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट में आने के संकेत है। पुलिस थाना पुलिस थाना महेश नगर अंबाला सदर के निर्माण के लिए 21 कट भूमि गृह विभाग को देने के लिए भी प्रस्ताव लाया जा सकता है। हरियाणा फॉरेंसिक साइंस ग्रुप बी सर्विस रूल 1980 के तहत वी अमेंडमेंट हो सकती है। कृषि भूमि पर विनिमय होने के साधन पर स्टाम्प शुल्क की छूट हेतु विचार का प्रस्ताव भी आ सकता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static