हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, विशेष सत्र के लिए दिया न्योता

punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 03:35 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने आज उपराष्ट्रपति से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान विस स्पीकर ने उन्हें विशेष सत्र के लिए न्योता दिया है। देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता विशेष सत्र की तैयारी कर रहे हैं। नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में हरियाणा का विशेष सत्र हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static