हरियाणा विधानसभा स्पीकर गुरुग्राम के लिए रवाना, मेदांता अस्पताल में होंगे भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2020 - 03:11 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद अब विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती होंगे। वह गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि ज्ञानचंद गुप्ता की बीते कल कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

PunjabKesari, haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल देर रात मेदांता अस्पताल में हुए थे भर्ती
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद देर रात उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात 2:27 पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मेदांता पहुंचे थे। उनकी रिपोर्ट भी कल शाम पॉजिटिव मिली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static