बड़ी खबर- हरियाणा बीजेपी ने राज्यसभा के लिए उम्मीद्वार किया घोषित, इस नेता के नाम पर लगी मुहर

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 07:37 PM (IST)

पंचकूला (धरणी):  पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक कृष्ण लाल पंवार राज्यसभा में भाजपा के हरियाणा से उम्मीदवार होंगे। कृष्ण लाल पंवार मूल रूप से मत लोटा के रहने वाले हैं। कृष्ण लाल पंवार ने हरियाणा की राजनीति में 1991 से लेकर आज तक 7 विधानसभा के चुनाव लड़े हैं। इनमें से 5 चुनाव में जीते तथा दो चुनाव हारे हैं। कृष्ण लाल पंवार भाजपा की हरियाणा में अकेले अपने दम पर 2014 में बनी सरकार में परिवहन व जेल मंत्री हरियाणा रहे हैं। कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन पर भरोसा जताया है वह सदैव उनके कृतघ्य रहेंगे।

पानीपत थर्मल प्लांट में कभी बिजली बोर्ड के कर्मचारी रहे कृष्ण लाल पंवार छोटी उम्र में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। कृष्ण लाल पंवार ने अपनी राजनीति की शुरुआत इनेलो से की थी। इनेलो में रहते हुए कृष्ण लाल पंवार ने पांच विधानसभा के चुनाव लड़े थे। जिनमें समाचार चुनाव जीते तथा 1 चुनाव हारे थे। वर्ष 2014 के अंदर इनेलो छोड़कर कृष्ण लाल पंवार बीजेपी में शामिल हुए तथा बीजेपी ने उन्हें इसराना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। इसराना से 2014 के चुनाव जीत गए थे तथा 2019 के विधानसभा चुनावों में वह इसराना विधानसभा सीट से चुनाव हार गए।

कृष्ण लाल पंवार की गिनती हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के वफादार लोगों में होती है। कृष्ण लाल पंवार को भाजपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बना एक तीर से कई निशाने किए हैं। हरियाणा भाजपा के प्रमुख दलित नेता के रूप में कृष्ण लाल पंवार की पहचान एक विशेष बैठक रखत है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के द्वारा उदय भान को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस की रणनीति पर पलटवार करते हुए राज्यसभा में दलित चेहरे को भेजने के नाम पर स्वीकृति दे कांग्रेस के राजनैतिक तीर पर पलटवार किया है।

वह सक्रिय रूप से सामाजिक सेवाओं में भाग लेते हैं। मडलौडा से अपनी मैट्रिक पूरी करने के बाद, उन्होंने जयपुर से बॉयलर योग्यता में डिप्लोमा पूरा किया। बाद में वह राजनीति में शामिल हो गए और आईएनएलडी के सक्रिय सदस्य बने।उन्होंने विभिन्न सामाजिक सेवा में सक्रिय रूप से भाग लिया। अपने शौक में, वह जनता के साथ बातचीत करना पसंद करते हैं। उनका पसंदीदा मनोरंजन खबरों को सुनना है। 

राजनीतिक घटनाक्रम

2014 में वह  इसराणा से हरियाणा विधान सभा के लिए से चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के बलबीर सिंह को हराया। बाद में वह परिवहन, आवास और जेल मंत्री बने। 2009 में  उन्होंने इसराना सीट से चुनाव लड़ा और एक स्वतंत्र उम्मीदवार बलबीर को हराकर हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए।2005 वह आईएनएलडी से  असंध  विधानसभा से चुनाव लड़े लेकिन कांग्रेस पार्टी के राज रानी पूनम से हार गए।1996 में वह आसंध से हरियाणा विधानसभा में फिर से चुने गए थे। 1991 में कृष्ण लाल पंवार ने जनता  असंध निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधानसभा चुनाव जीते थे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static