Haryana Budget 2022: 1.77 लाख करोड़ के बजट में कई योजनाओं का एलान, पढ़िए

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 04:37 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल वित्‍तमंत्री के तौर पर आज विधानसभा में साल 2022-23 के लिए बजट पेश किया । प्रदेश के सीएम और वित्त मंत्री का भी कार्यभार देख रहे मनोहर लाल मंगलवार को हरियाणा का बजट वर्ष 2022-23 पेश किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीशक्ति के लिए भी कई ऐलान किए गए।पढ़िए क्या रहा आज बजट में खास 

पेंशन भोगियों के लिए व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित होगी
सरकारी कर्मचारियों और हरियाणा में रहने वाले पेंशन भोगियों के लिए चिकित्सा उपचार के लिए एक व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित की जाएगी। छह माह में योजना लागू हो जाएगी। प्रदेश के सभी बोर्ड निगमों व अन्य संवैधानिक अधिकारों की नियमित कर्मचारियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।


सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान
महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में अनेक घोषणाएं की गई हैं। राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान किया गया है। सुषमा स्वराज पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। 



1.16 लाख करोड़ का राजस्व खर्च 
बजट में 1.16 लाख करोड़ राजस्व खर्च के लिए रखे गए हैं। 30 सतत विकास लक्ष्यों के लिए 1.14 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एचएसआईआईडीसी, हुडा व राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सुविधाओं के रखरखाव पर 2000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।





कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे आवास
कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम व पंचकूला में आवास बनाए जाएंगे। तीन महिला आश्रम का निर्माण होगा। भिवानी के कुडल, व छापर, सोनीपत के गन्नौर में नए महिला कॉलेज खुलेंगे।

दस हाईटेक नर्सरी की जाएंगी विकसित
10 हाईटेक नर्सरी विकसित की जाएंगी। 2022-23 में वृक्ष गणना और जियो टैगिंग होगी। पंचकूला के कालका से यमुनागर के कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित की जाएगी। पर्यावरण व वन क्षेत्र के लिए 530 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सभी कॉलेजों में कम से कम दस स्मार्ट क्लास रूम होंगे। 


लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना 
लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना शुरू होगी। अप्रैल 2022 तक अधिसूचना जारी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू होगा। 25 लाख स्कूली बच्चों की दो बार स्वास्थ्य जांच होगी। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। बच्चों से जुटाए डाटा को ई उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा। मानेसर में 500 बेड का नया ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा।

बढ़ेगी संस्कृति मॉडल स्कूलों की संख्या
संस्कृति मॉडल स्कूलों को 138 से बढ़ा कर 500 किया जाएगा। इन स्कूलों में 5वीं से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। कौशल को बढ़ावा देने के लिए अटल टिंकरिंग लैब की तर्ज पर 50 स्टेम लैब की स्थापना की जाएगी। आठवीं से बारहवीं कक्षा तक विषयवार ओलंपियाड शुरू किया जाएगा। मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अंबाला में आजीवन देखभाल गृह की स्थापना की जाएगी। वर्ष 2023 24 तक इसके शुरू करने  की उम्मीद है। एचआईवी पीड़ित 21000 व्यक्तियों को 2250 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। भौतिकी व विज्ञान में उच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को नासा व इसरो की एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी।


शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित
बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बाल कुपोषण से निपटने के लिए बाल संवर्धन प्रणाली लागू की जाएगी। इसे पीपीपी से जोड़कर अतिरिक्त पोषण सहायता कुपोषित बच्चों को दी जाएगी।

पंचकूला में बनेगा हरियाणा राज्य खेल संस्थान 
राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर पंचकूला में हरियाणा राज्य खेल संस्थान स्थापित किया जाएगा यहां पर स्पोर्ट्स इंजरी रिहैबिलिटेशन स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी ओल्ड खेल परीक्षण में सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस साल होने वाले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पात्र खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का एक तिहाई पैसा पहले जारी करने का निर्णय लिया है ताकि वो खेलों की तैयारी कर सकें। खेल अकादमी योजना के तहत सरकार की विभिन्न खेल श्रेणियों के 10 डे बोर्डिंग और 8 आवासीय अकादमी को शुरू करने की योजना है। यहां पर सरकारी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इनकी देखरेख के लिए प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की एक समिति गठित की जाएगी।


300 किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी
2022/23 में 300 किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी। 22 नए रेलवे ओवरब्रिज व वाहन अंडरपास बनाने की योजना भी है। 5000 रिचार्ज बोरवेल स्थापित होंगे।


महिलाओं को मिलेगा 3 लाख रुपए तक के आसान ऋण 
सीएम ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि इस गरिमापूर्ण सदन का प्रथम अध्यक्ष होने का गौरव एक महिला को प्राप्त है। शन्नो देवी हरियाणा विधानसभा की पहली अध्यक्ष बनीं थीं।  इसी तरह पहली महिला उपाध्यक्ष बनने का गौरव लेखवंती जैन को ही प्राप्त है। महिला उद्यमियों के लिए महिला मातृशक्ति उद्यमति योजना की शुरुआत करने की घोषणा की। सीएम ने 5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवार की महिलाओं को 3 लाख रुपये तक के आसान ऋण, 3 साल के लिए 7 फीसदी की दर से ऋण देने का ऐलान किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स और अनुबंधित कर्मचारियों को 3 लाख रुपए बीमा कवर मिलेगा। 

PunjabKesari
यहां बनेगे महिला हॉस्टल 
सीएम ने प्रदेश में काम करने वाली महिलाओं के रहने के लिए महिला हॉस्टल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह हॉस्टल फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला शहर में बनेंगे, जिससे कामकाजी महिलाओं को रहने और खाने की परेशानियों से निजात मिल सकेगी।


1000 महिला पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती 
2022-23 में 1000 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी। हरियाणा में 381 पुलिस स्टेशन व 357 पुलिस चौकियों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 21 साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static